जायदा मुनाफा देने वाली फसलों की जानकारी
Profitable Crops in Hindi
हमारे देश में जयादातर किसान पारम्परिक फसलों की खेती करते है, जिससे उन्हें सिमित मुनाफा ही हो पता है। परन्तु कुछ किसान ऐसी फसलों की खेती करते है जो बहुत अधिक मुनाफा देती है तथा उनमें मेहनत और लगत भी बहुत कम लगते है। ऐसी फसलों की जानकारी ज्यादातर किसानों की नहीं होती है, जिससे वो अधिक मुनाफा कमाने से वंचित रह जाते है।
इसलिए हम आपको कुछ ऐसी फसलों की जानकारी देने जा रहें है जिन्हे लगाकर आप बहुत अच्छी आमदनी कर सकते है।
बांस की खेती / Bamboo Farming
बांस को उन्नति का पेड़ भी कहा जाता है। बांस की खेती के बारे में बहुत कम लोगो को जानकारी होती है। बांस सबसे जल्दी बढ़ने वाला पौधा होता है बांस के पेड़ की लम्बाई 25 फ़ीट के आसपास होती है। बांस का उपयोग बहुत सी जगह किया जाता है जिसके कारण इसकी डिमांड में कभी कोई कमी नहीं आती है।
बांस का उपयोग फर्नीचर बनाने में , सजावटी चीजे बनाने में, प्लाईवुड इंडस्ट्री में, अगरबत्ती उद्योग में, बल्ली के रूप में, चाली बनाने में, आइसक्रीम के चम्मच बनाने मे, टूथपिक बनाने में, पेपर मिल उद्योग में, एथनॉल उद्योग में, मैट बनाने में तथा और भी बहुत से उद्योगों में किया जाता है ।
Read more