रदरफोर्डियम (Rutherfordium) के गुण उपयोग और जानकारी Rutherfordium in Hindi - GYAN OR JANKARI

Latest

बुधवार, 22 दिसंबर 2021

रदरफोर्डियम (Rutherfordium) के गुण उपयोग और जानकारी Rutherfordium in Hindi

 रदरफोर्डियम (Rutherfordium) के गुण उपयोग और जानकारी  Rutherfordium in Hindi  


रदरफोर्डियम (Rutherfordium) का परिचय 

रदरफोर्डियम (Rutherfordium) का वर्गीकरण ट्रांजीशन मेटल (Transition Metal) के रूप में किया जाता है, तथा रासायनिक रूप से यह एक तत्व है। इसका परमाणु भार 263 AMU, परमाणु संख्या 104 तथा इसका सिंबल (Rf) होता है। आवर्त सारणी (Periodic Table) में रदरफोर्डियम, ग्रुप 4, पीरियड 7 और ब्लॉक (D) में स्थित होता है, तथा इसके परमाणु में 104 इलेक्ट्रान, 104 प्रोटोन, 157 न्यूट्रॉन तथा 7 एनर्जी लेवल होते है। सामान्य तापमान पर रदरफोर्डियम धातु ठोस अवस्था में पाया जाता है, रदरफोर्डियम कृतिम रूप से बनाया जाने वाला अत्यंत दुर्लभ तत्व है इसलिए इसका घनत्व, इसका गलनांक (पिघलने का तापमान) और इसका क्वथनांक (उबलने का तापमान) अज्ञात (Unknown) है।


रदरफोर्डियम धातु की खोज अल्बर्ट घियोर्सो और उनकी टीम (Albert Ghiorso and colleagues) ने 1964 में की थी।

Rutherfordium-ke-gun, Rutherfordium-ke-upyog, Rutherfordium-ki-Jankari, Rutherfordium-Kya-Hai, Rutherfordium-in-Hindi, Rutherfordium-information-in-Hindi, Rutherfordium-uses-in-Hindi, रदरफोर्डियम-के-गुण, रदरफोर्डियम-के-उपयोग, रदरफोर्डियम-की-जानकारी


रदरफोर्डियम (Rutherfordium) के गुण 

Rutherfordium-ke-gun, Rutherfordium-ke-upyog, Rutherfordium-ki-Jankari, Rutherfordium-Kya-Hai, Rutherfordium-in-Hindi, Rutherfordium-information-in-Hindi, Rutherfordium-uses-in-Hindi, रदरफोर्डियम-के-गुण, रदरफोर्डियम-के-उपयोग, रदरफोर्डियम-की-जानकारी


  • रदरफोर्डियम कृतिम रूप से बनाया जाने वाला अत्यंत दुर्लभ तत्व है, जिसके अभी तक केवल कुछ ही परमाणु बनाये गए है।
  • रदरफोर्डियम एक रेडियोएक्टिव धातु है, इसके सभी आइसोटोप्स भी रेडियोएक्टिव होते है।
  • रदरफोर्डियम का सबसे स्थिर आइसोटोप रदरफोर्डियम-263 जिसका आधा जीवन केवल 10 मिनट का होता है।
  • रदरफोर्डियम की कोई ज्ञात जैविक भूमिका नहीं है।
  • पर्याप्त रिसर्च के आभाव में रदरफोर्डियम के सभी गुणों का पता नहीं लगाया जा सका है।


रदरफोर्डियम (Rutherfordium) के उपयोग 

रदरफोर्डियम अत्यंत दुर्लभ तत्व है,जिसका आधा जीवन केवल 10 मिनट का होता है, इसलिए बुनियादी वैज्ञानिक रिसर्च के अलावा इसका अन्य कोई उपयोग नहीं है।


रदरफोर्डियम (Rutherfordium) की अन्य जानकारी 

रदरफोर्डियम प्रकृति में नहीं पाया जाता, इसे कृतिम रूप से कैलिफोर्नियम-249 पर कार्बन-12 के आयनों की बौछार करके बनाया जाता है।


यह भी पढ़ें