टैंटेलम (Tantalum) के गुण उपयोग जानकारी Tantalum in Hindi - GYAN OR JANKARI

Latest

मंगलवार, 24 अगस्त 2021

टैंटेलम (Tantalum) के गुण उपयोग जानकारी Tantalum in Hindi

टैंटेलम (Tantalum) के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Tantalum in Hindi


टैंटेलम (Tantalum) धातु का परिचय 

टैंटेलम (Tantalum) धातु का वर्गीकरण ट्रांजीशन मेटल (Transition Metal) के रूप में किया जाता है, तथा रासायनिक रूप से टैंटेलम एक तत्व है। टैंटेलम का घनत्व 16.4 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर होता है। टैंटेलम धातु का परमाणु भार 180.9478 AMU, परमाणु संख्या 73 तथा इसका सिंबल (Ta) होता है। आवर्त सारणी (Periodic Table) में टैंटेलम, ग्रुप 5, पीरियड 6 और ब्लॉक (D) में स्थित होता है, तथा इसके परमाणु में 73 इलेक्ट्रान, 73 प्रोटोन, 108 न्यूट्रॉन तथा 6 एनर्जी लेवल होते है। सामान्य तापमान पर टैंटेलम धातु ठोस अवस्था में पाया जाता है, इसका गलनांक (पिघलने का तापमान) 3017 डिग्री सेल्सियस (5463 डिग्री फेरेनाइट) और इसका क्वथनांक (उबलने का तापमान) 5458 डिग्री सेल्सियस (9856 डिग्री फेरेनाइट) होता है, तथा इससे अधिक तापमान पर टैंटेलम धातु गैस अवस्था में पायी जाती है। 


टैंटेलम धातु की खोज स्वीडिश केमिस्ट आंद्रेस गुस्ताव एकेनबर्ग (Anders Gustaf Ekenberg) ने 1802  में की थी।


Tantalum-ke-gun, Tantalum-ke-upyog, Tantalum-ki-Jankari, Tantalum-Kya-Hai, Tantalum-in-Hindi, Tantalum-information-in-Hindi, Tantalum-uses-in-Hindi, टैंटेलम-के-गुण, टैंटेलम-के-उपयोग, टैंटेलम-की-जानकारी
Tantalum in Hindi

👉आवर्त सारणी के सभी तत्वों की हिंदी में विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें,  (Click here for detailed information on Periodic Table Elements in Hindi)


टैंटेलम (Tantalum) धातु के गुण 

Tantalum-ke-gun, Tantalum-ke-upyog, Tantalum-ki-Jankari, Tantalum-Kya-Hai, Tantalum-in-Hindi, Tantalum-information-in-Hindi, Tantalum-uses-in-Hindi, टैंटेलम-के-गुण, टैंटेलम-के-उपयोग, टैंटेलम-की-जानकारी
Tantalum properties in Hindi

  • टैंटेलम सिल्वर रंग की चमकदार धातु है।
  • शुद्ध रूप में टैंटेलम धातु मैलिएबल और डक्टाइल होती है। 
  • टैंटेलम की जंक प्रतिरोधक क्षमता बहुत अच्छी होती है। 
  • सामान्य तापमान पर टैंटेलम रासायनिक रूप से लगभग निष्क्रिय धातु है, यह 150 डिग्री सेल्सियस से निचे के तापमान पर फ़्लोरिन के अलावा किसी अन्य तत्व से प्रतिक्रिया नहीं करता। 
  • 150 डिग्री सेल्सियस तापमान के ऊपर टैंटेलम धातु की रासायनिक सक्रियता बढ़ जाती है। 
  • टैंटेलम धातु की कोई जैविक भूमिका नहीं होती, तथा यह धातु विषैली भी नहीं होती है। 
  • टैंटेलम मानव शरीर के अनुकूल धातु होती है, अर्ताथ यह धातु मानव शरीर के भीतर किसी प्रकार की प्रतिक्रिया तथा नुकसान नहीं करती है। 
  • टैंटेलम विधुत ऊष्मा की बहुत अच्छी सुचालक धातु है। 


टैंटेलम (Tantalum) धातु के उपयोग 

  • टैंटेलम धातु का उपयोग विधुत कैपिसिटर बनाने के लिए किया जाता है।
  • टैंटेलम एक मजबूत धातु है तथा यह बहुत उच्च तापमान पर पिघलती है, इसलिए इसका उपयोग सुपरसोनिक विमानों लिए टरबाइन ब्लेड, रॉकेट नोजल और नोज कैप बनाने के लिए किया जाता है। 
  • टैंटेलम मानव शरीर के अनुकूल धातु है, इसलिए इसका उपयोग मेडिकल क्षेत्र में सर्जिकल प्रत्यारोपण, कृतिम जोड़ आदि के निर्माण में व्यापक रूप से किया जाता है। 
  • सामान्य तापमान पर टैंटेलम रासायनिक रूप से लगभग निष्क्रिय धातु है, तथा इसकी जंक प्रतिरोधक क्षमता भी बहुत अच्छी होती है, इसलिए इस धातु का उपयोग रासायनिक उद्योग में संक्षारक रसायनो (जैसे अम्ल और क्षार आदि) को सँभालने के लिए किया जाता है। 
  • टैंटेलम का उपयोग प्लैटिनम धातु के विकल्प के रूप में किया जाता है। 
  • स्टील की स्ट्रेंथ, लचीलापन और गलनांक को बढ़ाने के लिए स्टील में टैंटेलम धातु मिलाई जाती है। 
  • टैंटेलम का उपयोग अन्य धातुओं पर जंक प्रतिरोधक कोटिंग करने के लिए किया जाता है। 
  • टैंटेलम का उपयोग रासायनिक संयंत्रों और परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के निर्माण में किया जाता है। 
  • टैंटलम पेंटोक्साइड (Ta2O5) का उपयोग उच्च अपवर्तन सूचकांक वाले काँच के उत्पादन में किया जाता है। 
  • टैंटलम कार्बाइड और ग्रेफाइट से बनाई गयी मिश्रधातु कुछ सबसे कठोर ज्ञात पदार्थो में से एक होती है, इसका उपयोग उच्च क्षमता वाले हाई स्पीड कटिंग टूल बनाने में किया जाता है।  


टैंटेलम (Tantalum) धातु की रोचक जानकारी 

  • पृथ्वी की पपड़ी में टैंटेलम 52 वॉ सबसे प्रचुर तत्व माना जाता है। 
  • टैंटेलम धातु का गलनांक सभी तत्वों में पांचवां सबसे अधिक गलनांक होता है। 
  •  टैंटेलम मुख्य रूप से कोलम्बाइट-टैंटालाइट नाम के खनिज से प्राप्त किया जाता है, इस खनिज में टैंटेलम के अलावा नाइओबियम, लोहा और कुछ अन्य धातुएँ भी पायी जाती है। 
  • प्राकृतिक रूप से टैंटेलम के दो आइसोटोप पाए जाते हैं, जिनमे से एक स्थिर और एक अस्थिर होता है। 
  • टैंटेलम का अस्थिर आइसोटोप Ta-180 m ब्रह्माण्ड के कुछ सबसे दुर्लभ आइसोटोप्स में से एक माना जाता है।