ऑस्मियम (Osmium) के गुण उपयोग जानकारी Osmium in Hindi - GYAN OR JANKARI

Latest

रविवार, 1 अगस्त 2021

ऑस्मियम (Osmium) के गुण उपयोग जानकारी Osmium in Hindi

ऑस्मियम (Osmium) के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Osmium in Hindi


ऑस्मियम (Osmium) धातु का परिचय

ऑस्मियम (Osmium) धातु का वर्गीकरण ट्रांजीशन मेटल (Transition Metal) के रूप में किया जाता है, तथा रासायनिक रूप से ऑस्मियम एक तत्व है। ऑस्मियम का घनत्व 22.57 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर होता है। ऑस्मियम धातु का परमाणु भार 190.23 AMU, परमाणु संख्या 76 तथा इसका सिंबल (Os) होता है। आवर्त सारणी (Periodic Table) में ऑस्मियम, ग्रुप 8, पीरियड 6 और ब्लॉक (D) में स्थित होता है, तथा इसके परमाणु में 76 इलेक्ट्रान, 76 प्रोटोन, 114 न्यूट्रॉन तथा 6 एनर्जी लेवल होते है। सामान्य तापमान पर ऑस्मियम धातु ठोस अवस्था में पाया जाता है, इसका गलनांक (पिघलने का तापमान) 3033 डिग्री सेल्सियस (5491 डिग्री फेरेनाइट) और इसका क्वथनांक (उबलने का तापमान) 5027 डिग्री सेल्सियस (9080.6 डिग्री फेरेनाइट) होता है, तथा इससे अधिक तापमान पर ऑस्मियम धातु गैस अवस्था में पायी जाती है। 


ऑस्मियम धातु की खोज ब्रिटिश केमिस्ट स्मिथसॉन टेनेंट (Smithson Tennant) ने 1803 में की थी।


Osmium-ke-gun, Osmium-ke-upyog, Osmium-ki-Jankari, Osmium-Kya-Hai, Osmium-in-Hindi, Osmium-information-in-Hindi, Osmium-uses-in-Hindi, ऑस्मियम-के-गुण, ऑस्मियम-के-उपयोग, ऑस्मियम-की-जानकारी
Osmium in Hindi

ऑस्मियम (Osmium) धातु के गुण 

Osmium-ke-gun, Osmium-ke-upyog, Osmium-ki-Jankari, Osmium-Kya-Hai, Osmium-in-Hindi, Osmium-information-in-Hindi, Osmium-uses-in-Hindi, ऑस्मियम-के-गुण, ऑस्मियम-के-उपयोग, ऑस्मियम-की-जानकारी
Osmium Properties in Hindi


  • ऑस्मियम सिल्वर रंग की चमकदार धातु है।
  • ऑस्मियम कठोर और भंगुर धातु है। इस पर मशीनिंग करना भी अत्यंत कठिन होता है। 
  • ऑस्मियम सभी तत्वों में सबसे भरी तत्व और सभी धातुओं में सबसे भारी धातु है। 
  • ऑस्मियम धातु की जंक प्रतिरोधक क्षमता बहुत अच्छी होती है। 
  • ऑस्मियम पानी और एसिड्स से अप्रभावित रहता है। 
  • ऑस्मियम धातु कुछ क्षारों के मिश्रण घुल जाता है।  
  • पाउडर के रूप में ऑस्मियम धातु हवा के संपर्क में आने पर हवा में उपस्थित ऑक्सीजन से धीरे-धीरे प्रतिक्रिया करता है और ऑस्मियम टेट्रा-ऑक्साइड (OsO4) बनाता है, ऑस्मियम टेट्रा-ऑक्साइड अत्यंत बदबूदार और जहरीला पदार्थ होता है। 
  • ऑस्मियम विधुत और ऊष्मा का बहुत अच्छा संवाहक होता है। 
  • ऑस्मियम उच्च तापमान पर भी अपनी कठोरता बनाए रखता है। 



ऑस्मियम (Osmium) धातु के उपयोग 

  • ऑस्मियम एक दुर्लभ धातु है, इसलिए इसके उपयोग अत्यंत सिमित है।  
  • ऑस्मियम का उपयोग मुख्य रूप से अत्यंत कठोर मिश्रधातु बनाने के लिए किया जाता है। 
  • ऑस्मियम अत्यंत कठोर धातु है, इसलिए इसका उपयोग ऐसे स्थानों  जाता है जहाँ घर्षण का प्रतिरोध करने की आवश्यकता हो जैसे बॉल पेन टिप, फाउंटेन पेन टिप, विधुत संपर्क, रिकॉर्ड प्लेयर सुई आदि। 
  • केमिकल उद्योग में ऑस्मियम के चूर्ण का उपयोग उत्प्रेरक के रूप में किया जाता है।  
  • कभी-कभी ऑस्मियम धातु को प्लैटिनम और इंडियम धातुओं के साथ मिलाया जाता है , ताकि इन्हें कठोर बनाया जा सके।  


ऑस्मियम (Osmium) धातु की रोचक जानकारी 

  • पृथ्वी की पपड़ी में ऑस्मियम 76 वॉ सबसे प्रचुर तत्व है। 
  • ऑस्मियम सभी तत्वों में सबसे घना और भारी तत्व है, यह सीसे (Lead) से लगभग दो गुना अधिक भारी होता है। 
  • ऑस्मियम विषैला नहीं होता है, परन्तु इसका ऑक्साइड अत्यधिक विषैला होता है।  
  • अधिकांश ऑस्मियम का उत्पादन निकल धातु के शोधन से प्राप्त कचरे से किया जाता है।  
  • ऑस्मियम प्लैटिनम ग्रुप का सदस्य होता है। प्लैटिनम धातुओं में इसका गलनांक सबसे अधिक होता है।