लेन्थनम (Lanthanum) के गुण उपयोग जानकारी Lanthanum in Hindi - GYAN OR JANKARI

Latest

सोमवार, 16 अगस्त 2021

लेन्थनम (Lanthanum) के गुण उपयोग जानकारी Lanthanum in Hindi

लेन्थनम (Lanthanum) के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Lanthanum in Hindi 


लेन्थनम (Lanthanum) का परिचय 

लेन्थनम (Lanthanum) का वर्गीकरण रेयर अर्थ मेटल के रूप में किया जाता है तथा रासायनिक रूप से लेन्थनम एक तत्व है। लेन्थनम का परमाणु भार 138.9054 AMU, परमाणु संख्या 57 तथा इसका सिंबल (La) होता है। आवर्त सारणी (Periodic Table) में लेन्थनम, ग्रुप Lanthanides, पीरियड 6 और ब्लॉक (D) में स्थित होता है। इसके परमाणु में 57 इलेक्ट्रान, 57 प्रोटोन, 82 न्यूट्रॉन तथा 6 एनर्जी लेवल होते है। लेन्थनम का घनत्व लगभग 6.15 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर होता है। लेन्थनम सामान्य तापमान पर ठोस अवस्था में पाया जाता है, इसका गलनांक (पिघलने का तापमान) 920 डिग्री सेल्सियस (1688 डिग्री फेरेनाइट) होता है, इसका क्वथनांक (उबलने का तापमान) 3464 डिग्री सेल्सियस (6267 डिग्री फेरेनाइट) होता है, तथा इससे अधिक तापमान पर लेन्थनम गैस अवस्था में पाया जाता  है।


लेन्थनम की खोज स्वीडिश केमिस्ट कार्ल गुस्ताफ मोसंदेर (Carl Gustaf Mosander) ने 1839 में की थी। 

Lanthanum-ke-gun, Lanthanum-ke-upyog, Lanthanum-ki-Jankari, Lanthanum-Kya-Hai, Lanthanum-in-Hindi, Lanthanum-information-in-Hindi, Lanthanum-uses-in-Hindi, लेन्थनम-के-गुण, लेन्थनम-के-उपयोग, लेन्थनम-की-जानकारी
Lanthanum in Hindi


लेन्थनम (Lanthanum) के गुण 

Lanthanum-ke-gun, Lanthanum-ke-upyog, Lanthanum-ki-Jankari, Lanthanum-Kya-Hai, Lanthanum-in-Hindi, Lanthanum-information-in-Hindi, Lanthanum-uses-in-Hindi, लेन्थनम-के-गुण, लेन्थनम-के-उपयोग, लेन्थनम-की-जानकारी
Lanthanum properties in Hindi

  • लेन्थनम सिल्वर सफ़ेद रंग की चमकदार धातु है। 
  • लेन्थनम डक्टाइल, मैलिएबल और नर्म धातु है, तथा यह इतना नरम होता है की इसे साधारण चाकू से भी आसानी से काटा जा सकता है। 
  • हवा के संपर्क में आने पर लेन्थनम हवा में उपस्थित ऑक्सीजन से प्रतिक्रिया करता है, जिससे इसकी सतह पर ऑक्साइड की परत जम जाती है, नमी युक्त हवा में यह प्रतिक्रिया अधिक तेजी से होती है। 
  • लेन्थनम रासायनिक रूप से अत्यंत सक्रीय धातु है, यह पानी और अधिकांश अम्लों से प्रतिक्रिया करता है, यह ठन्डे पानी की तुलना में गर्म पानी से अधिक तेजी से प्रतिक्रिया करता है। 
  • लेन्थनम को प्रज्वलित करने पर यह आसानी से जलने लगता है। 
  • लेन्थनम विधुत का अच्छा सुचालक नहीं होता है।
  • लेन्थनम और इसके यौगिक विषैले होते है। 
  • लेन्थनम को थोड़ी मात्रा में स्टील में मिलाने पर यह स्टील के लचीलेपन और प्रतिरोध में सुधार करता है।  


लेन्थनम (Lanthanum) के उपयोग 

  • शुद्ध लेन्थनम धातु के कोई व्यवसायिक उपयोग नहीं है, जबकि इससे बने मिश्र धातुओं के विभिन्न उपयोग है। 
  • लेन्थनम  महत्वपूर्ण उपयोग कार्बन आर्क लाइट बनाने में किया जाता है, जिसका उपयोग प्रोजेक्टर लाइटिंग के लिए सिनेमा उद्योग में किया जाता है। 
  • लेन्थनम का उपयोग मिशधातु नाम की मिश्रधातु बनाने में किया जाता है, इस मिश्रधातु में लगभग 25 % लेन्थनम होता है, इस मिश्रधातु का उपयोग लाइटर के लिए चकमक पत्थर बनाने में किया जाता है। 
  • लेन्थनम फ्लोराइड (LaF 3) और लेन्थनम ऑक्साइड (La 2 O 3) का उपयोग फास्फोरस बनाने में किया जाता है। 
  • लेन्थनम का एक यौगिक लैंथाना (La2O3) का उपयोग कैमरा और टेलिस्कोप के लिए उच्च गुणवक्ता के लेंस बनाने में किया जाता है। 
  • लेन्थनम-निकल मिश्रधातु का उपयोग हाइड्रोजन गैस को स्टोर करने के लिए किया जाता है। 
  • लेन्थनम ग्लास का उपयोग ऑप्टिकल फाइबर बनाने में किया जाता है। 
  • लेन्थनम लवणों का उपयोग पेट्रोलियम शोधन में उत्प्रेरक के रूप में किया जाता है। 
  • निकल हाइड्राइड रिचार्जेबल बैटरी बनाने में बड़ी मात्रा में लेन्थनम का उपयोग किया जाता है। 


लेन्थनम (Lanthanum) की रोचक जानकारी 

  • पृथ्वी की पपड़ी में लेन्थनम 28 वॉ सबसे प्रचुर तत्व है। 
  • 1974 में फ़्रांसीसी रिसर्चरों की एक टीम ने एक मिश्रधातु की खोज की जिसका नाम ZBLAN रखा गया, यह मिश्रधातु ज़िरकोनियम, बेरियम, लैंथनम, एल्यूमीनियम और सोडियम से बनाया गया। वैज्ञानिक शोध में यह पाया गया है, की  ZBLAN  मिश्रधातु संदेशों को ले जाने में पारम्परिक ऑप्टिकल फाइबर की तुलना में 100 गुना अधिक बेहतर है।