हेफ़नियम (Hafnium) के गुण उपयोग जानकारी Hafnium in Hindi - GYAN OR JANKARI

Latest

गुरुवार, 19 अगस्त 2021

हेफ़नियम (Hafnium) के गुण उपयोग जानकारी Hafnium in Hindi

हेफ़नियम (Hafnium) के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Hafnium in Hindi 


हेफ़नियम (Hafnium) का परिचय 

हेफ़नियम (Hafnium) धातु का वर्गीकरण ट्रांजीशन मेटल (Transition Metal) के रूप में किया जाता है, तथा रासायनिक रूप से हेफ़नियम एक तत्व है। हेफ़नियम का घनत्व 13.3 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर होता है। हेफ़नियम धातु का परमाणु भार 178.49 AMU, परमाणु संख्या 72 तथा इसका सिंबल (Hf) होता है। आवर्त सारणी (Periodic Table) में हेफ़नियम, ग्रुप 4, पीरियड 6 और ब्लॉक (D) में स्थित होता है, तथा इसके परमाणु में 72 इलेक्ट्रान, 72 प्रोटोन, 106 न्यूट्रॉन तथा 6 एनर्जी लेवल होते है। सामान्य तापमान पर हेफ़नियम धातु ठोस अवस्था में पाया जाता है, इसका गलनांक (पिघलने का तापमान) 2233 डिग्री सेल्सियस (4051 डिग्री फेरेनाइट) और इसका क्वथनांक (उबलने का तापमान) 4603 डिग्री सेल्सियस (8317 डिग्री फेरेनाइट) होता है, तथा इससे अधिक तापमान पर हेफ़नियम धातु गैस अवस्था में पायी जाती है। 


हेफ़नियम धातु की खोज डर्क कोस्टर और जॉर्ज चार्ल्स डी हेवेसी (Dirk Coster and George Charles de Hevesy) ने 1923 में की थी।


Hafnium-ke-gun, Hafnium-ke-upyog, Hafnium-ki-Jankari, Hafnium-Kya-Hai, Hafnium-in-Hindi, Hafnium-information-in-Hindi, Hafnium-uses-in-Hindi, हेफ़नियम-के-गुण, हेफ़नियम-के-उपयोग, हेफ़नियम-की-जानकारी
Hafnium in Hindi


हेफ़नियम (Hafnium) के गुण 

Hafnium-ke-gun, Hafnium-ke-upyog, Hafnium-ki-Jankari, Hafnium-Kya-Hai, Hafnium-in-Hindi, Hafnium-information-in-Hindi, Hafnium-uses-in-Hindi, हेफ़नियम-के-गुण, हेफ़नियम-के-उपयोग, हेफ़नियम-की-जानकारी
Hafnium properties in Hindi

  • हेफ़नियम सिल्वर-ग्रे रंग की चमकदार धातु है। 
  • हेफ़नियम बहुत डक्टाइल धातु है, इससे बड़ी आसानी से पतले तार बनाये जा सकते है। 
  • हेफ़नियम न्यूट्रॉन्स को बहुत आसानी से अवशोषित कर लेता है।
  • हेफ़नियम की जंक प्रतिरोधक क्षमता बहुत अच्छी होती है। 
  • हवा में हेफ़नियम धातु की धूल विस्फोटक मिश्रण बनाती है, तथा इसका पाउडर भी अत्यधिक ज्वलनशील होता है। 
  • हेफ़नियम धातु विषाक्त होती है, तथा इसके सभी यौगिकों को भी विषाक्त माना जाता है। 
  • हेफ़नियम धातु हाइड्रोफ़्लोरिक एसिड के अलावा किसी अन्य एसिड और क्षार से प्रतिक्रिया नहीं करता। 
  • हेफ़नियम रासायनिक रूप से कम सक्रीय धातु है।  
  • हेफ़नियम विधुत और ऊष्मा का अच्छा सुचालक होता है। 
  • हेफ़नियम जिर्कोनियम के साथ बड़ी आसानी से यौगिक बनाता है। 
  • उच्च तापमान पर, हेफ़नियम ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, कार्बन, लोहा, सिलिकॉन और सल्फर सहित कई तत्वों के साथ प्रतिक्रिया करता है।


हेफ़नियम (Hafnium) के उपयोग 

  • हेफ़नियम का सबसे महत्वपूर्ण उपयोग परमाणु रियक्टरों में किया जाता है, हेफ़नियम एक बहुत अच्छा न्यूट्रॉन अवशोषक होता है, इसलिए इसका उपयोग परमाणु रिएक्टरों में नियंत्रक छड़ें बनाने के लिए किया जाता है। 
  • हेफ़नियम  उपयोग वैक्यूम ट्यूब्स में गेटर (Getter) के रूप में किया जाता है, गेटर ऐसी सामग्री होती है जो वैक्यूम ट्यूब्स से गैसों को हटाती है। 
  • हेफ़नियम का उपयोग प्लाज्मा वेल्डिंग टॉर्च में किया जाता है। 
  •  माइक्रोचिप्स में हेफ़नियम ऑक्साइड का उपयोग विद्युत इन्सुलेटर के रूप में किया जाता है। 
  • विशेष कार्यो के लिए हेफ़नियम का उपयोग लोहा, टाइटेनियम, और नाइओबियम धातुओं में एक मिश्र धातु एजेंट के रूप में किया जाता है।
  • पोलीमराइज़ेशन प्रतिक्रियाओं में  हेफ़नियम का उपयोग उत्प्रेरक के रूप में किया जाता है।


हेफ़नियम (Hafnium) की रोचक जानकारी 

  • पृथ्वी की पपड़ी में हेफ़नियम 46 वॉ सबसे प्रचुर तत्व है। 
  • हेफ़नियम, कार्बन और नाइट्रोजन से बनी मिश्रधातु उष्मा का बहुत अच्छी सुचालक होती है। 
  • जिर्कोनियम अयस्कों में लगभग 5 % हेफ़नियम पाया जाता है।