नाइओबियम (Niobium) के गुण उपयोग जानकारी Niobium in Hindi - GYAN OR JANKARI

Latest

शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021

नाइओबियम (Niobium) के गुण उपयोग जानकारी Niobium in Hindi

नाइओबियम (Niobium) के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Niobium in Hindi


नाइओबियम (Niobium) धातु का परिचय 

नाइओबियम (Niobium) एक धातु है, इसका वर्गीकरण ट्रांजीशन मेटल (Transition Metal) के रूप में किया जाता है, तथा रासायनिक रूप से यह एक तत्व है। सामान्य तापमान पर नाइओबियम धातु ठोस अवस्था में पाया जाता है, इसका गलनांक (पिघलने का तापमान) 2477 डिग्री सेल्सियस (4491 डिग्री फेरेनाइट) और इसका क्वथनांक (उबलने का तापमान) 4927 डिग्री सेल्सियस (8901 डिग्री फेरेनाइट) होता है, तथा इससे अधिक तापमान पर नाइओबियम धातु गैस अवस्था में पायी जाती है।नाइओबियम का घनत्व 8.57 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर होता है, इसका परमाणु भार 92.906 AMU, परमाणु संख्या 41 तथा इसका परमाणु सिंबल (Nb) होता है। आवर्त सारणी (Periodic Table) में नाइओबियम, ग्रुप 5, पीरियड 5 और ब्लॉक (D) में स्थित होता है, इसके परमाणु में 41 इलेक्ट्रान, 41 प्रोटोन, 52 न्यूट्रॉन तथा 5 एनर्जी लेवल होते है। 

नाइओबियम धातु की खोज चार्ल्स हैचेट (Charles Hatchett) ने 1801 में की थी।


Niobium-ke-gun, Niobium-ke-upyog, Niobium-ki-Jankari, Niobium-in-Hindi, Niobium-information-in-Hindi, Niobium-uses-in-Hindi, Niobium-Kya-hai, नाइओबियम-के-गुण, नाइओबियम-के-उपयोग, नाइओबियम-की-जानकारी
Niobium Metal in Hindi

नाइओबियम (Niobium) धातु के गुण 

Niobium-ke-upyog, Niobium-ki-Jankari, Niobium-in-Hindi, Niobium-information-in-Hindi, Niobium-uses-in-Hindi, Niobium-Kya-hai, नाइओबियम-के-गुण, नाइओबियम-के-उपयोग, नाइओबियम-की-जानकारी
Niobium Metal Properties in Hindi

  • नाइओबियम सिल्वर-ग्रे रंग की चमकदार धातु है।
  • नाइओबियम नर्म, मैलिएबल और डक्टाइल धातु है।  
  • नाइओबियम -264 डिग्री सेल्सियस  तापमान पर एक सुपरकंडक्टर की तरह व्यवहार करता है।
  • हवा के संपर्क में आने पर नाइओबियम के ऊपर ऑक्साइड की परत बन जाती है, इस परत के कारण नाइओबियम की जंग प्रतिरोधक क्षमता बहुत अधिक बढ़ जाती है। 
  • नाइओबियम सामान्य तापमान एसिड्स के साथ प्रतिक्रिया नहीं करता, यहाँ तक की अम्लराज (Aqua Regia) से भी नहीं, परन्तु उच्च तापमान पर यह कुछ अत्यंत प्रबल एसिड्स से प्रतिक्रिया करता है। 
  • नाइओबियम ऑक्सीडाइजिंग एजेंट्स और क्षार से आसानी से प्रतिक्रिया करता है। 
  • नाइओबियम धातु में किसी अन्य तत्व की तुलना में सबसे अधिक चुंबकीय प्रवेश गहराई (Largest magnetic penetration depth) पायी जाती है। 
  • नाइओबियम विधुत और उष्मा का अच्छा संवाहक होता है। 


👉आवर्त सारणी के सभी तत्वों की हिंदी में विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें,  (Click here for detailed information on Periodic Table Elements in Hindi)


नाइओबियम (Niobium) धातु के उपयोग   

  • नाइओबियम का सबसे प्रमुख उपयोग मिश्रधातु बनाने में किया जाता है। 
  • नाइओबियम में सुपरकंडक्टिंग गुण पाए जातें है, इसलिए इसका उपयोग MRI स्कैनर, पार्टिकल एक्सीलेटर और सुपरकंडक्टिंग मेग्नेट बनाने में किया जाता है। 
  • नाइओबियम-टाइटेनियम और नाइओबियम-टिन मिश्रधातु से सुपरकंडक्टिंग वायर बनाया जाता है जिसका उपयोग सुपरकंडक्टिंग मेग्नेट बनाने में किया जाता है। 
  • नाइओबियम का उपयोग अति उच्च और अति निम्न तापमान प्रतिरोधी मिश्रधातुओं के उत्पादन में किया जाता है, ऐसी मिश्रधातुएँ अति उच्च और अति निम्न तापमान पर भी अपनी मजबूती बनाये रखती है। इन मिश्रधातुओं का उपयोग जेट इंजन, रॉकेट, परमाणु सयंत्रों, अंतरिक्ष यान और तेल-गैस की पाइपलाइनों आदि में किया जाता है। 
  • चश्मे के लेंस में कांच के साथ नाइओबियम ऑक्साइड मिलाया जाता है, जिससे लेंस का अपवर्तक सूचकांक (Refractive index) बढ़ जाता है और लेंस पतले और हलके बनाए जा सकते है। 
  • गहनों में नाइओबियम का उपयोग एक अलॉयिंग एजेंट के रूप में किया जाता है। 
  • नाइओबियम मिश्रधातुओं का उपयोग सर्जिकल प्रत्यारोपण में किया जाता है।
  • नाइओबियम कार्बाइड का उपयोग कटिंग टूल्स में किया जाता है। 
  • नाइओबियम का उपयोग विशेष स्टेनलैस स्टील के उत्पादन में किया जाता है।


नाइओबियम (Niobium) धातु की रोचक जानकारी 

  • नाइओबियम पृथ्वी की पपड़ी में 34 वॉ सबसे प्रचुर तत्व है। 
  • नाइओबियम और टैंटलम के भौतिक और रासायनिक गुण बहुत हद तक एक सामान ही होते है। 
  • 1949 से पहले नाइओबियम को कोलम्बियम कहा जाता था, जिसके बाद इसका परमाणु सिंबल Cb से बदलकर Nb किया गया।