कैडमियम (Cadmium) धातु के गुण उपयोग जानकारी Cadmium in Hindi - GYAN OR JANKARI

Latest

शनिवार, 10 अप्रैल 2021

कैडमियम (Cadmium) धातु के गुण उपयोग जानकारी Cadmium in Hindi

कैडमियम (Cadmium) धातु के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Cadmium in Hindi


कैडमियम (Cadmium) का परिचय 

कैडमियम (Cadmium) धातु का वर्गीकरण ट्रांजीशन मेटल (Transition Metal) के रूप में किया जाता है, तथा रासायनिक रूप से कैडमियम एक तत्व है। कैडमियम का घनत्व 8.65 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर होता है। कैडमियम का परमाणु भार 112.414 AMU, परमाणु संख्या 48 तथा इसका सिंबल (Cd) होता है। आवर्त सारणी (Periodic Table) में कैडमियम ग्रुप 12, पीरियड 5 और ब्लॉक (D) में स्थित होता है। इसके परमाणु में 48 इलेक्ट्रान, 48 प्रोटोन, 64 न्यूट्रॉन तथा 5 एनर्जी लेवल होते है।  सामान्य तापमान पर कैडमियम धातु ठोस अवस्था में पाया जाता है। इसका गलनांक (पिघलने का तापमान) 321.07 डिग्री सेल्सियस (609.93 डिग्री फेरेनाइट) और इसका क्वथनांक (उबलने का तापमान) 765 डिग्री सेल्सियस (1409 डिग्री फेरेनाइट) होता है तथा इससे अधिक तापमान पर कैडमियम धातु गैस अवस्था में पायी जाती है।

कैडमियम धातु की खोज जर्मन केमिस्ट फ्रैड्रिक सत्रोहमेयर (Friedrich Strohmeyer) ने 1817 में की थी। 

Cadmium-ke-gun, Cadmium-ke-upyog, Cadmium-ki-Jankari, Cadmium-in-Hindi, Cadmium-information-in-Hindi, Cadmium-uses-in-Hindi, कैडमियम-के-गुण, कैडमियम-के-उपयोग, कैडमियम-की-जानकारी
Cadmium in Hindi

कैडमियम (Cadmium) के गुण 

Cadmium-ke-upyog, Cadmium-ki-Jankari, Cadmium-in-Hindi, Cadmium-information-in-Hindi, Cadmium-uses-in-Hindi, कैडमियम-के-गुण, कैडमियम-के-उपयोग, कैडमियम-की-जानकारी
Cadmium Properties in Hindi

  • कैडमियम सिल्वर रंग की धातु होती है, जिसमे नीले रंग की झलक होती है। 
  • कैडमियम एक नर्म धातु है, यह इतना नरम होता है की इसे साधारण चाकू से भी आसानी से काटा जा सकता है। 
  • कैडमियम धातु एसिड्स में घुलनशील होती है, परन्तु क्षार में नहीं। 
  • कैडमियम एक विषैली धातु होती है। 
  • कैडमियम में न्यूट्रॉन्स को अवशोषित करने का गुण पाया जाता है। 
  • कैडमियम हवा में उपस्थित ऑक्सीजन धीरे-धीरे  प्रतिक्रिया करता है और कैडमियम ऑक्साइड बनाता है। 
  • कैडमियम धातु को मोड़ने पर टिन धातु तरह इसमें भी एक कर्कश ध्वनि निकलती है। 
  • कैडमियम की वाष्प गहरे पिले रंग की और मोनाटोमिक (Monatomic) होती है। 
  • कैडमियम विधुत और उष्मा का अच्छा संवाहक होता है। 



कैडमियम (Cadmium) के उपयोग 

  • कैडमियम का सर्वाधिक उपयोग निकल-कैडमियम बैटरी के उत्पादन में किया जाता है।   
  • स्टील को जंक लगने से बचाने के लिए उस पर इलेक्ट्रोप्लेटिंग के द्वारा एक सुरक्षात्मक परत चढाने के लिए कैडमियम का उपयोग किया जाता है। विशेषकर समुद्री जहाजों, समुद्र में स्थित तेल प्लेटफार्म, और हवाई जहाजों के महत्वपूर्ण हिस्सों की सुरक्षा के लिए कैडमियम की 0.05 MM मोटी परत चढ़ाई जाती है, जिससे उन्हें समुद्री वातावरण से पूर्ण सुरक्षा प्राप्त होती है, परन्तु इससे पर्यावरण को होने वाले नुक्सान को देखते हुए इसके प्रयोग में कमी की जा रही है। 
  • कैडमियम में न्यूट्रॉन अवशोषित करने  गुण पाया जाता है, इसलिए इसका उपयोग परमाणु रियक्टरों के लिए नियंत्रक छड़ें बनाने के लिए किया जाता है।  
  • कैडमियम मिश्र-धातुओं का उपयोग कम घर्षण वाले बीयरिंग बनाने में किया जाता है। 
  • कैडमियम और चांदी को मिलकर सोल्डर बनाया जाता है, जिसका उपयोग इलेक्ट्रिकल पार्ट्स में किया जाता है।
  • कैडमियम सल्फाइड का उपयोग पिले रंग के पिग्मेंट के रूप में किया जाता है। 
  • पुराने समय में कैडमियम का उपयोग रंगीन टीवी की कैथोड रे ट्यूब में किया जाता था। 
  • कैडमियम का उपयोग प्लास्टिक के लिए स्टेबलाइजर के रूप में किया जाता है।  


कैडमियम (Cadmium) की रोचक जानकारी 

  • कैडमियम पृथ्वी की पपड़ी में 66 वॉ सबसे प्रचुर तत्व है। 
  • अधिकांश कैडमियम धातु, जिंक धातु के उत्पादन के दौरान एक उप-उत्पाद के रूप में प्राप्त किया जाता है।  
  • केंचुए कैडमियम विषाक्तता के प्रति बहुत अधिक संवेदनशील होते है, मिटटी में कैडमियम की बहुत कम विषाक्तता उपस्थित होने पर भी ये मर जाते है। 
  • हम प्रतिदिन भोजन के माध्यम से 0.05 मिलीग्राम कैडमियम ग्रहण करते है। 
  • कैडमियम का सबसे महत्वपूर्ण खनिज ग्रीनोकाइट है, इसे कैडमियम सल्फाइड भी कहा जाता है। 
  • पाउडर के रूप  कैडमियम ज्वलनशील होता है, तथा इसके जलने पर जहरीली गैसें निकलती है। 
  • कैडमियम की विषाक्तता को देखते हुए यूरोपियन यूनियन ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में इसके उपयोग पर प्रतिबन्ध लगा रखा है।  
 

 कुछ अन्य मेटल्स की विस्तृत जानकारी