सीसा (Lead) धातु के गुण उपयोग और जानकारी Lead Metal in Hindi - GYAN OR JANKARI

Latest

सोमवार, 29 मार्च 2021

सीसा (Lead) धातु के गुण उपयोग और जानकारी Lead Metal in Hindi

सीसा (Lead) धातु के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Lead Metal in Hindi


सीसा (Lead) धातु का परिचय 

सीसा (Lead) एक धातु है, तथा रासायनिक रूप से यह एक तत्व है। सीसा का घनत्व 11.34 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर होता है। इसका परमाणु भार 207.2 AMU, परमाणु संख्या 82 तथा सिंबल Pb होता है। इसके परमाणु में 82 इलेक्ट्रान, 82 प्रोटोन, 125 न्यूट्रॉन तथा 6 एनर्जी लेवल होते है। आवर्त सारणी (Periodic Table) में सीसा ग्रुप 14, पीरियड 6 और ब्लॉक P में स्थित होता है। सामान्य तापमान पर सीसा ठोस अवस्था में पाया जाता है। सीसा का गलनांक (पिघलने का तापमान) 327.5 डिग्री सेल्सियस (621.5 डिग्री फेरेनाइट) और इसका क्वथनांक (उबलने का तापमान) 1749 डिग्री सेल्सियस (3180 डिग्री फेरेनाइट) होता है, इससे अधिक तापमान पर सीसा गैस अवस्था में पाया जाता है।

सीसा धातु का उपयोग हजारों सालों से किया जा रहा है, इसलिए इसकी खोज किसने की यह अज्ञात है।


Lead-metal-ke-gun, Lead-metal-ke-upyog, Lead-metal-ki-Jankari, Lead-metal-in-Hindi, Lead-metal-information-in-Hindi, Lead-metal-uses-in-Hindi, सीसा-धातु-के-गुण, सीसा-धातु-के-उपयोग, सीसा-धातु-की-जानकारी
Lead Metal in Hindi


सीसा (Lead) धातु के गुण 

Lead-metal-ke-upyog, Lead-metal-ki-Jankari, Lead-metal-in-Hindi, Lead-metal-information-in-Hindi, Lead-metal-uses-in-Hindi, सीसा-धातु-के-गुण, सीसा-धातु-के-उपयोग, सीसा-धातु-की-जानकारी
Lead Metal Properties in Hindi


  • सीसा सिल्वर रंग धातु होती है, जिसमें हलके नीले रंग की झलक होती है। 
  • शुद्ध सीसा एक नर्म धातु होती है, यह इतना नर्म होता है की इसे नाख़ून से भी बड़ी आसानी से खुरचा जा सकता है।
  • सीसा मैलिएबल धातु होती है, इसलिए इसे पतली चद्दर का रूप दिया जा सकता है। 
  • सीसा डक्टाइल धातु होती है, इसलिए इससे पतले तार बनाए जा सकते है। 
  • सीसा की विधुत सुचालकता अन्य धातुओं की तुलना में कम होती है।
  • सीसा धातु की जंक प्रतिरोधक क्षमता बहुत अच्छी होती है। 
  • हवा के संपर्क में आने पर सीसा धातु के ऊपर गहरे-ग्रे रंग की परत जम जाती है।
  • सीसा विषाक्त होता है, शरीर में जमा होने पर यह स्वास्थ्य सम्बंधित गंभीर समस्याएँ उत्पन्न करता है।  



सीसा (Lead) धातु के उपयोग 

  • सीसा का सबसे अधिक उपयोग लेड-एसिड बैटरी के निर्माण में किया जाता है। 
  • सीसा का घनत्व बहुत अधिक होता है, यह एक भारी सामग्री होती है, इसलिए इसका उपयोग एक्सरे और गामा विकिरणों को रोकने के लिए एक्सरे मशीनो और परमाणु रिएक्टरो में किया जाता है। 
  • सीसा का उपयोग गोला बारूद के निर्माण में किया जाता है। 
  • सीसा का उपयोग सल्फ्यूरिक एसिड जैसे संक्षारक तरल पदार्थो को स्टोर करने के लिए किया जाता है। 
  • सीसा का उपयोग कई प्रकार की मिश्र धातुएं बनाने के लिए किया जाता है, जैसे सोल्डर, टाइप मेटल, बेविट मेटल आदि सीसा से निर्मित मिश्र धातुएँ है। 
  • लेड मोनो-ऑक्साइड का उपयोग कुछ प्रकार के कांच बनाने के लिए किया जाता है जैसे लेड क्रिस्टल, फ्लिंट ग्लास आदि। 
  • सीसा एक भारी धातु है इसलिए इसका उपयोग जिम वेट और डाइविंग के लिए वेट बेल्ट बनाने  में किया जाता है। 
  • सीसा का उपयोग पेंट और पेंट रंजक (पिग्मेंट) बनाने में किया जाता है। 
  • लेड-नाइट्रेट का उपयोग पटाखों में किया जाता है। 
  • सीसा का उपयोग पेट्रोल में एंटी-नॉकिंग एडिटिव के रूप में किया जाता है, जिसका प्रयोग धीरे-धीरे कम करने के प्रयास किये  रहें है। 
  • सीसा का उपयोग कीटनाशकों और हेअरडाई में किया जाता था, परन्तु सीसा के हानिकारक प्रभावों के कारण अब इस पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है।  


सीसा (Lead) धातु की रोचक जानकारी 

  • सीसा पृथ्वी की पपड़ी में 36 वॉ सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला तत्व है। 
  • प्राचीन रोमन लोगो ने पानी के पाइप बनाने के लिए सीसा का उपयोग किया था, उनमें से कुछ पाइप आज भी उपयोग किये जा रहें है। 
  • लेड-एसिड बैटरी में पाए जाने वाले सीसा का 98 % से अधिक पुनः रिसाइकल किया जाता है। 
  • सीसा हमारे शरीर में भोजन, पानी और हवा के माध्यम से प्रवेश कर सकता है, शरीर में इसकी अधिकता होने पर यह हमारे मस्तिष्क, तंत्रिका तंत्र, किडनी और प्रजनन क्षमता को गंभीर नुकसान पंहुचा सकता है। सीसा माँ के माध्यम से भ्रूण में प्रवेश कर सकता है और अजन्मे बच्चे के मस्तिष्क को गंभीर रूप से नुक्सान पहुंचाकर बच्चे को मानसिक रूप से विकलांग बना सकता है। 
  • हम भोजन के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 0.1 मिलीग्राम सीसा ग्रहण करतें है, तथा एक व्यस्क व्यक्ति  के शरीर में लगभग 120 मिलीग्राम सीसा हड्डियों में उपस्थित होता है। 
  • अधिकतर सीसा गैलिना नामक अयस्क से निकाला जाता है, इसके अलावा यह जस्ता, चांदी और तांबा के अयस्कों में भी पाया जाता है। 

 

 कुछ अन्य मेटल्स की विस्तृत जानकारी