कार्बन (Carbon) के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Carbon in Hindi - GYAN OR JANKARI

Latest

रविवार, 14 मार्च 2021

कार्बन (Carbon) के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Carbon in Hindi

कार्बन (Carbon) के गुण उपयोग और रोचक जानकारी Carbon in Hindi


कार्बन (Carbon) का परिचय 

कार्बन (Carbon) का वर्गीकरण अधातु के रूप में किया जाता है, तथा रासायनिक रूप से कार्बन एक तत्व है। कार्बन के अलग-अलग स्वरूपों (Allotropes) का घनत्व अलग होता है, जैसे हिरा (Diamond) का घनत्व 3.51 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर होता है, तथा  ग्रेफाइट (Graphite) का घनत्व 2.26 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर होता है। कार्बन का सिंबल C होता है, तथा इसकी परमाणु संख्या 6 और इसका परमाणु भार 12.0107 amu होता है। कार्बन के परमाणु में 6 इलेक्ट्रान, 6 प्रोटॉन, 6 न्यूट्रॉन और 2 एनर्जी लेवल होते है, तथा आवर्त सारणी (Periodic Table) में कार्बन, ग्रुप 14, पीरियड 2 और ब्लॉक् P में स्थित होता है। कार्बन सामान्य तापमान पर ठोस अवस्था में पाया जाता है, इसका गलनांक (पिघलने का तापमान) 3550 डिग्री सेल्सियस (6422 डिग्री फेरेनाइट) होता है, तथा इसका क्वथनांक (उबलने का तापमान) 4827 डिग्री सेल्सियस (8721 डिग्री फेरेनाइट) होता है। 

Carbon-ke-gun, Carbon-ke-upyog, Carbon-ki-Jankari, Carbon-information-in-Hindi, Carbon-uses-in-Hindi, कार्बन-के-गुण, कार्बन-के-उपयोग, कार्बन-की-जानकारी
Carbon in Hindi

  • कार्बन का प्रयोग हजारों सालों से किया जा रहा है, इसलिए इसकी खोज किसने की यह अज्ञात है। 


कार्बन (Carbon) के गुण 

Carbon-ke-upyog, Carbon-ki-Jankari, Carbon-information-in-Hindi, Carbon-uses-in-Hindi, कार्बन-के-गुण, कार्बन-के-उपयोग, कार्बन-की-जानकारी
Carbon Properties in Hindi

  • कार्बन के परमाणुओं में आपस में जुड़कर लम्बी और मजबूत श्रंखला बनाने का गुण पाया जाता है। 
  • संरचना के आधार पर कार्बन के कई अलग-अलग स्वरुप (Allotropes) होते है, जैसे हीरा, ग्रेफाइट और फुलरीन। 
  • कार्बन के सभी स्वरूपों के भौतिक गुण भी अलग-अलग होते है, जैसे हीरा कई रंगो में पाया जाता है, यह पारदर्शी और सबसे कठोरतम पदार्थ होता है, ग्रेफाइट अपारदर्शी, काला और नर्म पदार्थ होता है, जबकि फुलरीन काले या गहरे भूरे पाउडर की तरह दिखाई देते है जैसे कोयला। 
  • कार्बन का गलनांक सभी तत्वों में सबसे अधिक होता है। 
  • कार्बन के सभी स्वरूप (Allotropes) अत्यधिक गर्म करने पर ठोस अवस्था से बिना तरल (Liquid) हुए सीधे ही गैस अवस्था में परिवर्तित हो जाते है। 
  • ग्रेफाइट विधुत का अच्छा सुचालक होता है जबकि हीरा विधुत का कुचालक होता है। 
  • हीरा (Diamond) की उष्मा सुचालकता (Thermal conductivity) सभी तत्वों में सबसे अधिक होती है, हीरे की उष्मा सुचालकता चांदी (Silver) से भी पांच गुना अधिक होती है। 
  • कार्बन रासायनिक रूप से अन्य तत्वों की तुलना में कम सक्रीय होता है, इसलिए यह साधारणतः यह प्रकृति में शुद्ध अवस्था में पाया जाता है। कार्बन उच्च तापमान, उच्च दबाव और विशेष परिस्थितियों में ही अन्य तत्वों से प्रतिक्रिया करता है। 



कार्बन (Carbon) के उपयोग 

  • कार्बन का सबसे बड़ा उपयोग ग्रेफाइट के रूप में  स्टील के उत्पादन में कोक के रूप में किया जाता है। 
  • सभी तरह के हाइड्रोकार्बन ईंधन, कोयला, तेल और प्राकृतिक गैस कार्बन के यौगिक होते है, जिनका उपयोग ईंधन के रूप में किया जाता है। 
  • ग्रेफाइट का उपयोग शुष्क लुब्रीकेंट (Dry Lubricant) के रूप में किया जाता है। 
  • ग्रेफाइट का उपयोग पेंसिल में किया में किया जाता है 
  • कार्बन-14, कार्बन का एक रेडियोएक्टिव आइसोटोप होता है, इसकी हाफ लाइफ 5370 वर्ष होती है , इसका उपयोग रेडियोकार्बनडेटिंग में किया जाता है। रेडियोकार्बनडेटिंग का उपयोग पूर्वकाल में जीवित चीजों की उम्र ज्ञात करने के लिए किया जाता है।   
  • कार्बन का उपयोग पॉलिमर, रबर, प्लास्टिक, फाइबर, स्याही,और पेंट के विभिन्न उत्पाद बनाने के लिए किया जाता है। 
  • कार्बन का उपयोग ड्राई सेल बैटरी का कोर बनाने के लिए किया जाता है।  
  • कार्बन फाइबर, कार्बन का ही एक उत्पाद होता है, यह सामग्री वजन में हलकी और स्टील से भी कई गुना अधिक मजबूत होती है, इसका उपयोग रॉकेट, हवाई जहाज, तेज गति की स्पोर्ट्स कार आदि में किया जाता है। 
  • हीरा सबसे कीमती रत्न होता है तथा यह सभी ज्ञात पदार्थो में सबसे कठोर पदार्थ होता है, इसका उपयोग आभूषणों में तथा कटिंग टूल्स में किया जाता है। 
  • कार्बन के कई लाख यौगिक पाए जाते है, जिनके असंख्य उपयोग हो सकते है।  


कार्बन (Carbon) की रोचक जानकारी 

  • कार्बन ब्रम्हांड में छठा सबसे अधिक पाया जाने वाला तत्व है। 
  • पृथ्वी की पपड़ी में कार्बन 17 वॉ सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला तत्व है। 
  • कार्बन जीवन के लिए आवश्यक तत्व है तथा सभी प्राणियों और पौधो में कार्बन पाया जाता है।
  • सीसा पेंसिल में जो लिखने योग्य काला पदार्थ होता है उसे सीसा कहा जाता है, परन्तु वास्तव में वह ग्रेफाइट होता है। 
  • ग्रेफाइट को कई हफ्तों तक उच्च तापमान और उच्च दबाव पर रखकर व्यावसायिक रूप के काम आने वाले कृतिम हीरों का उत्पादन किया जाता है, इन हीरों का उपयोग डायमंड टिप कटिंग टूल्स में किया जाता है।  
  • सभी तत्वों में से कार्बन के सबसे अधिक यौगिक पाए जाते है, कार्बन के लगभग 10 लाख से अधिक ज्ञात यौगिक है और हर साल इनकी संख्या तेजी बढ़ रही है, जिनके अध्ययन के लिए रसायन विज्ञान की एक पूरी शाखा समर्पित की गयी है, जिसे कार्बनिक रसायन के नाम से जाना जाता है। 
  • कार्बन का निर्माण विशाल तारों में नाभिकीय संलयन क्रिया के दौरान होता है।