रेडियम (Radium) के गुण, उपयोग और जानकारी Radium in Hindi - GYAN OR JANKARI

Latest

सोमवार, 15 फ़रवरी 2021

रेडियम (Radium) के गुण, उपयोग और जानकारी Radium in Hindi

रेडियम (Radium) के गुण, उपयोग और रोचक तथ्य Radium in Hindi


रेडियम क्या है (What is Radium)

रेडियम (Radium) का वर्गीकरण एल्कलाइन अर्थ मेटल (Alkaline Earth Metal) के रूप में किया जाता है, तथा रासायनिक रूप से रेडियम एक तत्व है। रेडियम का सिंबल (Ra), परमाणु संख्या 88 तथा परमाणु भार 226 amu होता है, इसके परमाणु में 88 इलेक्ट्रान, 88 प्रोटॉन, 138 न्यूट्रॉन और 7 एनर्जी लेवल होते है। आवर्त सारणी (Periodic Table) में रेडियम  ग्रुप 2, पीरियड 7 और ब्लॉक (S) में स्थित होता है। रेडियम का घनत्व 5 ग्राम प्रति घंन सेंटीमीटर होता है। सामान्य तापमान पर रेडियम ठोस अवस्था में पाया जाता है, इसका गलनांक (पिघलने का तापमान) 700 डिग्री सेल्सियस (1292 डिग्री फेरेनाइट) और इसका क्वथनांक (उबलने का तापमान) 1737 डिग्री सेल्सियस (3158.6 डिग्री फेरेनाइट) होता है।

Radium-ke-gun, Radium-ke-upyog, Radium-ke-tathy, Radium-in-Hindi, Radium-uses-in-Hindi, बेरियम-के-गुण, बेरियम-के-उपयोग, बेरियम-के-रोचक-तथ्य, बेरियम-की-जानकारी
Radium in Hindi

  • रेडियम के खोज पोलिश केमिस्ट मैरी स्क्लोडोव्स्का क्यूरी (Marie Sklodowska Curie) और फ्रेंच केमिस्ट पिएर्रे क्यूरी (Pierre Curie) ने 1898 में की थी। 


रेडियम (Radium) के गुण (Properties of Radium in Hindi)

Radium-ke-upyog, Radium-ke-tathy, Radium-in-Hindi, Radium-uses-in-Hindi, रेडियम-के-गुण, रेडियम-के-उपयोग, रेडियम-के-रोचक-तथ्य, रेडियम-की-जानकारी
Radium Properties in Hindi

  • रेडियम सिल्वर रंग की चमकदार धातु है। 
  • रेडियम एक रेडियोएक्टिव धातु है, यह इतना अधिक रेडियोएक्टिव होता है की इससे निकलने वाली रेडियोएक्टिव किरणों के कारण यह अँधेरे में चमकता है। 
  • रेडियम एक नर्म धातु होती है। 
  • हवा के संपर्क में आने पर रेडियम हवा में मौजूद ऑक्सीजन और नाइट्रोजन से प्रतिक्रिया करता है, जिससे इसके ऊपर काले रंग की परत जम जाती है। 
  • पानी के संपर्क में आने पर रेडियम हाइड्रोजन गैस और रेडियम हाइड्रोऑक्साइड बनाता है। 
  • रेडियम एसिड्स से प्रतिक्रिया करके हाइड्रोजन गैस उत्पन्न करता है। 
  • रेडियम ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, फ़्लोरिन, क्लोरीन और अधिकांश अधातुओं से प्रतिक्रिया करता है।  
  • रेडियम धीरे-धीरे अपघटित होकर रेडॉन गैस में परिवर्तित हो जाता है, उसके बाद यह पोलोनियम में बदल जाता है और अंत में यह लेड में परिवर्तित हो जाता है।  
  • रेडियम  सबसे भारी एल्कलाइन अर्थ मेटल होता है। 
  • रेडियम ऊष्मा और बिजली का अच्छा सुचालक होता है। 



रेडियम (Radium) के उपयोग (Uses of Radium in Hindi)

  • रेडियम बहुत अधिक रेडियोएक्टिव होता है इसलिए इसके बहुत अधिक व्यावसायिक उपयोग नहीं है। 
  • रेडियम का उपयोग रात में चमकने वाले पेंट्स में, घड़ियों में और एयरक्राफ्ट के इंस्ट्रूमेंट पैनल में किया जाता था, परन्तु आजकल इसके रेडियोएक्टिव गुणों के कारण इसे इस प्रकार उपयोग करना बहुत खतरनाक माना जाता है। इसकी जगह कोबाल्ट-60 का प्रयोग किया जाता है, जो एक कम खतरनाक रेडियोएक्टिव तत्व है।  
  • रेडियम-223 का उपयोग प्रोस्टेट कैंसर के उपचार में किया जाता है। 
  • रेडियम और बेरेलियम का मिश्रण न्यूट्रॉन उत्सर्जित करता है, इसका उपयोग न्यूट्रॉन स्रोत के रूप में किया जाता है। 
  • रेडियम का उपयोग रेडॉन गैस के उत्पादन में किया जाता है, जो एक रेडियोएक्टिव गैस होती है।


रेडियम (Radium) की रोचक जानकारी 

  • रेडियम यूरेनियम से दस लाख गुना अधिक रेडियोएक्टिव होता है।
  • रेडियम का विकिरण बहुत अधिक खतरनाक होता है, इसके अधिक संपर्क में आने पर यह कैंसर का कारन बन सकता है, जिससे मृत्यु भी हो सकती है। 
  • रेडियम सभी यूरेनियम अयस्कों में पाया जाता है, अतः इसे यूरेनियम शोधन के समय उप-उत्पाद के रूप में निकाला जाता है।  
  • एक टन यूरेनियम अयस्क में केवल 0.14 ग्राम रेडियम पाया जाता है।
  • आजकल रेडियम को परमाणु रिएक्टरो की खर्च हो चुकी ईंधन छड़ों में से निकाला जाता है। 
  • 19वीं सदी में रेडियम का उपयोग टूथपेस्ट, हेयरक्रीम और कुछ खाद्य पदार्थो में किया जाता था। 
  • आमतौर पर रेडियम को शुद्ध सामग्री की जगह रेडियम क्लोराइड और रेडियम ब्रोमाइड के रूप में बेचा जाता है। 
  • जब रेडियम के रेडियोएक्टिव गुणों की जानकारी नहीं थी, तब इसे वंडर मेटल कहा जाता था क्योकिं इससे गर्मी और रौशनी निकलती है। 

 कुछ अन्य मेटल्स की विस्तृत जानकारी