कैल्शियम मेटल के गुण, उपयोग और अन्य जानकारी Calcium in Hindi - GYAN OR JANKARI

Latest

सोमवार, 8 फ़रवरी 2021

कैल्शियम मेटल के गुण, उपयोग और अन्य जानकारी Calcium in Hindi

 कैल्शियम (Calcium) के गुण, उपयोग और रोचक तथ्य Calcium in Hindi


कैल्शियम क्या है (What is Calcium)

कैल्शियम (Calcium) का वर्गीकरण एल्कलाइन अर्थ मेटल (Alkaline Earth Metal) के रूप में किया जाता है, तथा रासायनिक रूप से कैल्शियम एक तत्व है। कैल्शियम सिल्वर-सफ़ेद रंग की धातु होती है। कैल्शियम का घनत्व 1.54  ग्राम प्रति घंन सेंटीमीटर होता है। सामान्य तापमान पर कैल्शियम ठोस अवस्था में पाया जाता है, इसका गलनांक (पिघलने का तापमान) 842 डिग्री सेल्सियस (1548 डिग्री फेरेनाइट) और इसका क्वथनांक (उबलने का तापमान) 1484 डिग्री सेल्सियस (2703 डिग्री फेरेनाइट) होता है।  कैल्शियम का सिंबल (Ca), परमाणु संख्या 20 तथा परमाणु भार 40.078 amu होता है, इसके परमाणु में 20 इलेक्ट्रान, 20 प्रोटॉन, 20 न्यूट्रॉन और 4 एनर्जी लेवल होते है। आवर्त सारणी (Periodic Table) में कैल्शियम ग्रुप 2, पीरियड 4 और ब्लॉक (S) में स्थित होता है।

Calcium-ke-gun, Calcium-ke-upyog, Calcium-ke-tathy, Calcium-in-Hindi, Calcium-uses-in-Hindi, कैल्शियम-के-गुण, कैल्शियम-के-उपयोग, कैल्शियम-के-रोचक-तथ्य, कैल्शियम-की-जानकारी
Calcium in Hindi
 

  • कैल्शियम की खोज इंग्लिश कैमिस्ट सर हम्फ्रे दवे (Sir Humphry Davy) ने 1808 में की थी।


कैल्शियम के गुण (Properties of Calcium in Hindi)

Calcium-ke-upyog, Calcium-ke-tathy, Calcium-in-Hindi, Calcium-uses-in-Hindi, कैल्शियम-के-गुण, कैल्शियम-के-उपयोग, कैल्शियम-के-रोचक-तथ्य, कैल्शियम
Calcium Properties in Hindi

  • कैल्शियम सिल्वर-सफ़ेद की चमकदार धातु है। 
  • कैल्शियम नरम धातु होती है। 
  • ऑक्सीजन के संपर्क में आने पर कैल्शियम पर ग्रे रंग कीऑक्साइड की परत जम जाती है। 
  • कैल्शियम रासायनिक रूप से सक्रिय धातु होती है, इसलिए यह प्रकृति में शुद्ध अवस्था में नहीं पाया जाता। 
  • पानी के संपर्क में आने पर कैल्शियम, कैल्शियम हाइड्रोऑक्साइड (CaH2O2) और हाइड्रोजन गैस उत्पन्न करता है। 
  • कैल्शियम सभी हेलोजन्स के साथ प्रतिक्रिया करता है। 
  • कैल्शियम अधिकतर अधातुओं के साथ प्रतिक्रिया करता है। 
  • कैल्शियम मेटल विधुत और उष्मा का अच्छा सुचालक होता है। 
  • कैल्शियम मेटल को जलाने पर यह बहुत तेज नारंगी रौशनी के साथ जलता है, और कैल्शियम ऑक्साइड (CaO) तथा कैल्शियम नाइट्राइड (Ca3N2) उत्पन्न करता है। 



कैल्शियम के उपयोग (Uses of Calcium in Hindi)

  • कैल्शियम का उपयोग स्टील उत्पादन के दौरान लोहे में उपस्थित अशुद्धियों को हटाने के लिए किया जाता है। 
  • कैल्शियम का उपयोग थोरियम, जिर्कोनियम और यूरेनियम धातुओं  शुद्धिकरण में किया जाता है। 
  • कैल्शियम का उपयोग बेरिलियम, तांबा, सीसा, एलुमिनियम, मैग्नीशियम मिश्र धातुओं के लिए मिश्र धातु एजेंट के रूप में किया जाता है। 
  • कैल्शियम कार्बोनेट (CaCO3) (चूना पत्थर) का उपयोग भवन निर्माण में किया जाता है।  
  • कैल्शियम सभी जीवित प्राणियों के लिए आवश्यक होता है,तथा हमारे शरीर में कैल्शियम हड्डियों, दांतो, मांसपेशियों, तंत्रिका तंत्र और हृदय के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक होता है। 
  • कैल्शियम सलफेट (CaSO4) का उपयोग प्लास्टर-ऑफ़-पेरिस के उत्पादन में किया जाता है। 
  • कैल्शियम हाइड्रो-ऑक्साइड (CaH2O2) का उपयोग सीमेंट के उत्पादन में और वाटर ट्रीटमेंट में किया जाता है।  
  • कैल्शियम का उपयोग कुछ मिश्र धातुओं से ऑक्सीजन, सल्फर और कार्बन को हटाने के लिए किया जाता है।  
  • कैल्शियम क्लोराइड (CaCl2) का उपयोग पटाखों में नारंगी रौशनी के लिए किया जाता है। 
  • कैल्शियम फास्फाइड (Ca3P2) का उपयोग टॉरपीडो बनाने में किया जाता है। 


कैल्शियम के रोचक तथ्य 

  • कैल्शियम पृथ्वी पर पांचवां सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला तत्व है। 
  • कैल्शियम हमारे शरीर में सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला धात्विक तत्व है। 
  • हमारे शरीर में उपस्थित कुल कैल्शियम का 99% हड्डियों और दांतों में एकत्रित रहता है। 
  • एक व्यस्क व्यक्ति के शरीर में लगभग 1 किलोग्राम कैल्शियम पाया जाता है। 
  • कैल्शियम मेटल का उत्पादन चुना पत्थर को एल्युमीनियम के साथ निर्वात (Vacuum) में गर्म करके किया जाता है। 
  • संगमरमर, चॉक और चुना-पत्थर कैल्शियम कार्बोनेट (CaCO3) के अलग-अलग रूप है। 
  • कैल्शियम नाइट्रेट [Ca(NO3)2] प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला उर्वरक होता है। 


 कुछ अन्य मेटल्स की विस्तृत जानकारी