एल्युमीनियम के गुण, उपयोग और रोचक तथ्य Aluminium Properties, Uses and Interesting Facts in Hindi
एल्युमीनियम एक धातु है, तथा रासायनिक रूप से यह एक तत्व है। एल्युमीनियम का परमाणु क्रमांक 13 तथा इसका चिन्हः / सिंबल (Symbol) Al है। इसके परमाणु में 13 इलेक्ट्रान, 13 प्रोटोन और 14 न्यूट्रॉन होते है। तथा इसका परमाणु भार 26.9815 AMU होता है। एल्युमीनियम का गलनांक (मेल्टिंग पॉइंट) 660.37 डिग्री सेल्सियस, 1220.58 डिग्री फेरेनाइट होता है तथा इसका क्वथनांक (बोइलिंग पॉइंट) 2519 डिग्री सेल्सियस, 4566 डिग्री फेरेनाइट होता है। इसका घनत्व 2.7 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर होता है, इसलिए एल्युमीनियम भार में हलकी और मजबूत धातु होती है। एल्युमीनियम धरती पर तीसरा सबसे अधिक पाया जाने तत्व है।आवर्त सारणी (Periodic Table) में एलुमिनियम ग्रुप 13, पीरियड 3 और ब्लॉक P में स्थित होता है।
![]() |
Aluminium in Hindi |
एल्युमीनियम (Aluminum) के गुण
- एल्युमीनियम सिल्वर-सफ़ेद रंग की धातु होती है होती है।
- एल्युमीनियम ऑक्सीजन के संपर्क में आने पर इसकी सतह पर एलुमिनियम ऑक्साइड की परत बन जाती है, यह परत एलुमिनियम को जंग से बचाने में मदद करती है।
- एल्युमीनियम गर्मी और बिजली का बहुत अच्छा सुचालक होता है, लेकिन इसकी सुचालकता तांबे से कम होती है।
- एल्युमीनियम अम्ल और क्षार से बहुत आसानी से क्रिया करती है।
- एल्युमीनियम एक नॉन मेग्नेटिक धातु होती है।
- एलुमिनियम भार में हलकी और मजबूत धातु होती है, इसका घनत्व 2.7 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर होता है।
- एल्युमीनियम धातु की बहुत ही आसानी से मशीनिंग और कास्टिंग की जा सकती है।
- एल्युमीनियम मैलिएबल धातु है, इसलिए इससे बहुत पतली पन्नी/चद्दर में बदला जा सकता है। जिसे एल्युमीनियम फॉयल कहा जाता है।
- एल्युमीनियम पाउडर और आयरन ऑक्साइड के पाउडर को मिलकर जलाया जाता है, इससे 2500 डिग्री सेल्सियस का तापमान उत्पन्न होता है, इसे थर्माइट रिएक्शन कहते है।
एल्युमीनियम (Aluminum) के उपयोग
- एल्युमीनियम को अन्य धातुओं में मिलकर मिश्र धातु बनाये जातें है।
- एल्युमीनियम भार में हलकी, मजबूत, लचीली और जंक रहित धातु होती है इसलिए यह हवाई जहाज बनाने के आदर्श धातु होती है। आज के सभी आधुनिक विमानों के लगभग सभी हिस्से और उपकरण एल्युमीनियम और एल्युमीनियम की मिश्र धातुओं से बनाये जाते है। यहां तक की अंतरिक्ष यान और स्पेस शटल के 50 से 90 प्रतिशत हिस्से एल्युमीनियम मिश्र धातुओं से बनाए जाते है।
- एल्युमीनियम का उपयोग सभी प्रकार के वाहनों में अधिकता से किया जाता है, इसके द्वारा इंजन ब्लॉक, पिस्टन, एयर कंडीशनर, फ्रेम, बॉडी, व्हील, ट्रांसमिशन, रेडिएटर आदि महत्वपूर्ण पार्ट्स बनाये जाते है। एक अनुमान के मुताबिक किसी वाहन में लगभग 15 % भार एल्युमीनियम से बने पार्ट्स का होता है।
- फ़ूड इंडस्ट्री में एल्युमीनियम के उपयोग से कैन, कंटेनर्स, फोइल्स, और रसोई के बर्तन आदि बनाये जाते है।
- एल्युमीनियम का उपयोग बिजली के तार, विद्युत मोटर तथा अन्य बिजली उपकरण बनाने में किया जाता है, एल्युमीनियम से बने विद्युत उपकरण ताँबे से बने विद्युत उपकरणों की तुलना में सस्ते होते है, क्योकि यह ताँबे से कई गुना सस्ता होता है और वजन में भी ताँबे से कम होने के कारण यह ताँबे की तुलना में कम प्रयोग होता है, जिसके कारण इससे बने विद्युत उपकरणो की लगत घट जाती है।
- एल्युमीनियम का उपयोग घरेलु उपयोग की वस्तुएँ जैसे टीवी, फ्रिज, लैपटॉप, स्मार्टफोन आदि बनाने में किया जाता है।
- एल्युमीनियम का उपयोग फर्नीचर बनाने में भी किया जाता है, इसके अलावा खिड़की और दरवाजे बनाने में भी इसका प्रयोग किया जाता है।
- भार में हलकी और मजबूत सजावटी चीजें बनाने के लिए भी एल्युमीनियम का प्रयोग किया जाता है।
एल्युमीनियम (Aluminum) के रोचक तथ्य
- एल्युमीनियम पारे के संपर्क में आने पर नष्ट हो जाता है, इसलिए हवाईजहाजों में पारा ले जाना वर्जित होता है।
- एल्युमीनियम धरती पर सबसे अधिक मात्रा में पायी जाने वाली धातु है।
- वर्तमान में एल्युमीनियम के उपयोग से कम लागत और उच्च गुणवक्ता वाली रिचार्जेबल बैटरी बनाने में किया जा रहा है।
- एल्युमीनियम को सभी ज्ञात पदार्थो में सबसे अधिक बार रिसाइकल किया जा सकता है। इसलिए एक अनुमान के मुताबिक दुनिया में कुल उत्पादित एल्युमीनियम का 75 % अभी भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
- चीन दुनिया का सबसे बड़ा एल्युमीनियम उत्पादक देश है, दुनिया के आधे से अधिक एल्युमीनियम का उत्पादन चीन में होता है।
- एल्युमीनियम का वजन स्टील की तुलना में केवल एक तिहाई ही होता है।
- चन्द्रमा पर भी भरपूर मात्रा में एल्युमीनियम पाया जाता है।